Noida News: रेहड़ी-पटरी वेंडरों के लिए डेढ़ साल बाद फिर शुरू हुआ जनसुनवाई समाधान सेल

Noida News: रेहड़ी-पटरी वेंडरों के लिए डेढ़ साल बाद फिर शुरू हुआ जनसुनवाई समाधान सेल

नोएडा प्राधिकरण ने रेहड़ी-पटरी वेंडरों की समस्याओं के समाधान के लिए करीब डेढ़ वर्ष बाद जनसुनवाई समाधान सेल को दोबारा शुरू कर दिया है। यह सेल विशेष रूप से वेंडरों से जुड़े मामलों और उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा।

अधिकारियों के अनुसार यह सेल पहले मुख्य विधि सलाहकार की देखरेख में संचालित होता था, लेकिन उनके पद छोड़ने के बाद इसे बंद कर दिया गया था। फिलहाल नए मुख्य विधि सलाहकार की नियुक्ति नहीं हुई है, इसलिए वरिष्ठ लॉ अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि नए कार्यभार के साथ जनसुनवाई समाधान सेल को फिर से सक्रिय किया गया है। अब यह सेल उच्च न्यायालयों से आने वाले वेंडरों से संबंधित आदेशों की सुनवाई करेगा और संबंधित मामलों के समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।

प्राधिकरण का मानना है कि इस व्यवस्था से रेहड़ी-पटरी वेंडरों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण होगा और न्यायालय के निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img