Noida PG Safety: मामूरा अग्निकांड के बाद अवैध पीजी की सुरक्षा ऑडिट की मांग तेज, आरडब्ल्यूए और फोनरवा ने उठाई कार्रवाई की मांग

Noida PG Safety: मामूरा अग्निकांड के बाद अवैध पीजी की सुरक्षा ऑडिट की मांग तेज, आरडब्ल्यूए और फोनरवा ने उठाई कार्रवाई की मांग

नोएडा। मामूरा स्थित एक पीजी में आग लगने की घटना में दो युवाओं की मौत के बाद शहर में संचालित अवैध और असुरक्षित पीजी को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस हादसे के बाद फोनरवा, कोनरवा और विभिन्न आरडब्ल्यूए संगठनों ने नोएडा प्राधिकरण से शहर के सभी पीजी की व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग उठाई है।

फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि शहर के अनेक आवासीय सेक्टरों में बिना आवश्यक अनुमति और निर्धारित मानकों का पालन किए पीजी संचालित किए जा रहे हैं। इनमें से अधिकांश भवनों में फायर सेफ्टी उपकरण, अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी एग्जिट और अन्य अनिवार्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का अभाव है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

कोनरवा के पदाधिकारियों का कहना है कि नोएडा में पीजी व्यवसाय तेजी से फैल रहा है। यदि समय रहते इसकी निगरानी और नियमन नहीं किया गया तो भविष्य में मामूरा जैसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं।

स्थानीय सेक्टरवासियों ने भी चिंता जताते हुए कहा कि कई लोग स्वयं किरायेदार होते हुए पूरे मकान को पीजी के रूप में संचालित कर रहे हैं। कई स्थानों पर रहने वाले लोगों का पुलिस सत्यापन तक नहीं कराया जाता, जिससे सुरक्षा संबंधी जोखिम और बढ़ जाता है।

फोनरवा के महासचिव केके जैन ने बताया कि संगठन ने नोएडा प्राधिकरण को पत्र भेजकर शहर के सभी पीजी की सुरक्षा ऑडिट कराने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कोनरवा के अध्यक्ष डॉ. पीएस जैन ने कहा कि बिना सुरक्षा मानकों के संचालित पीजी लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। यदि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।

सेक्टर-108 आरडब्ल्यूए की कोषाध्यक्ष निधि जैन ने कहा कि कई पीजी बिना आरडब्ल्यूए की जानकारी के संचालित हो रहे हैं। ऐसे मामलों में प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

वहीं सेक्टर-49 आरडब्ल्यूए के महासचिव विजय भाटी ने कहा कि प्रत्येक पीजी में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम अनिवार्य किए जाने चाहिए ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों की जान बचाई जा सके।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img