दिल्ली

Safdarjung Hospital: सफदरजंग अस्पताल को मिली अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सौगात, जांच और इलाज होंगे और बेहतर

Safdarjung Hospital: सफदरजंग अस्पताल को मिली अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सौगात, जांच और इलाज होंगे और बेहतर

नई दिल्ली। सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सफदरजंग अस्पताल को बड़ी सौगात मिली है। बीएसईएस ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल ‘स्पर्श–एनरिचिंग लाइव्स’ के तहत वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल को कई अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए हैं, जिससे मरीजों की जांच और उपचार सेवाएं पहले से अधिक प्रभावी और तेज होंगी।

अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता शर्मा ने इन उपकरणों का उद्घाटन करते हुए कहा कि बीएसईएस का यह सहयोग अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। चिकित्सा अधीक्षक एवं सीएसआर समिति की अध्यक्ष डॉ. चारु बांबा ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे मरीजों को बेहतर, सुलभ और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

अस्पताल को अल्ट्रासाउंड मशीन, हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन, मास्टर मायोपिया मशीन विद कॉर्नियल टोपोग्राफी के अलावा दंत चिकित्सा और बाल रोग विभाग के लिए भी कई आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इन मशीनों से बीमारियों की शुरुआती पहचान आसान होगी और इलाज की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) और बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) ने इस पहल के जरिए सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Related Articles

Back to top button