Greater Noida: मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क के लिए बढ़ी दिग्गज कंपनियों की दिलचस्पी, 6 हजार करोड़ तक होगा निवेश

Greater Noida: मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क के लिए बढ़ी दिग्गज कंपनियों की दिलचस्पी, 6 हजार करोड़ तक होगा निवेश

ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क परियोजना को लेकर देश की बड़ी कंपनियों की रुचि लगातार बढ़ रही है। दो प्रमुख कंपनियों की ओर से रुचि दिखाए जाने के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक कंपनियां 10 जुलाई तक पंजीकरण और 16 जुलाई तक दस्तावेज एवं शुल्क जमा कर सकेंगी।

प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने बताया कि आवेदन करने वाली कंपनियां इस क्षेत्र में अनुभवी हैं और अन्य इच्छुक कंपनियों के लिए भी अवसर खुला रखा गया है। ई-नीलामी की तिथि सभी आवेदकों की सहमति के बाद तय की जाएगी।

सेक्टर कप्पा-2 में 174 एकड़ भूमि पर विकसित होने वाले इस पार्क में न्यूनतम 1000 करोड़ रुपये निवेश की शर्त रखी गई है, जबकि कुल निवेश 6000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। परियोजना के लिए जमीन का मूल्य लगभग 800 करोड़ रुपये अलग से प्राधिकरण को देना होगा।

यह लॉजिस्टिक पार्क डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो हब से सीधे जुड़ा होगा। यहां कार्गो यार्ड, वेयरहाउस, कंटेनर मैनेजमेंट सुविधा और स्किल डेवलपमेंट सेंटर विकसित किए जाएंगे। परियोजना से करीब 15 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है, जिसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img