Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस की अपील, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में करें सहयोग

Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस की अपील, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में करें सहयोग

नोएडा। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गौतमबुद्ध नगर पुलिस लगातार तैयारियों में जुटी हुई है। इसी क्रम में पुलिस अधिकारियों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संभ्रांत नागरिकों, डीजे संचालकों और कांवड़ शिविर आयोजकों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।

सोमवार शाम ग्रेटर नोएडा के डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी ने दादरी, जारचा, दनकौर, रबूपुरा और जेवर क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कीं। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। ऐसे में यात्रा के दौरान पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

एसीपी डॉ. रवि शंकर ने इकोटेक-1 क्षेत्र में आयोजित बैठक में संभ्रांत नागरिकों, डीजे संचालकों और शिविर आयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें।

बैठक में डीजे संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित ध्वनि मानकों और अन्य नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। वहीं शिविर आयोजकों से कहा गया कि कांवड़ शिविर केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही लगाए जाएं, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बारिश के मौसम को देखते हुए अधिकारियों ने विशेष सावधानी बरतने पर भी जोर दिया। शिविरों में लगाए गए बिजली उपकरणों की नियमित जांच करने, शॉर्ट सर्किट और करंट जैसी दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने तथा प्रत्येक शिविर में प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या स्थानीय थाने को सूचना देने की अपील भी की गई।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img