Noida Fire: सेक्टर-88 की सुरभी इंटरनेशनल कंपनी में भीषण आग, 8 दमकल गाड़ियों ने ढाई घंटे में पाया काबू

Noida Fire: सेक्टर-88 की सुरभी इंटरनेशनल कंपनी में भीषण आग, 8 दमकल गाड़ियों ने ढाई घंटे में पाया काबू

नोएडा। सेक्टर-88 स्थित सुरभी इंटरनेशनल कंपनी में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में ग्राउंड फ्लोर से पहली और दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कंपनी बंद थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप चौबे ने बताया कि रात करीब 11:55 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद आठ दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने लगातार अभियान चलाकर आग को अन्य इकाइयों तक फैलने से रोक दिया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, अग्निशमन विभाग और संबंधित एजेंसियां विस्तृत जांच कर रही हैं ताकि आग लगने की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके।

आग की चपेट में आने से कंपनी में रखी मशीनें, तैयार माल और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें काफी तेज होने के कारण आसपास स्थित औद्योगिक इकाइयों पर भी एहतियातन पानी का छिड़काव किया गया, जिससे आग दूसरे प्रतिष्ठानों तक नहीं फैल सकी।

फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img