Noida Road Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, सीमा विवाद में उलझी पुलिस के बाद लगा जाम

Noida Road Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, सीमा विवाद में उलझी पुलिस के बाद लगा जाम

नोएडा के जारचा कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड स्थित सैंथली मोड़ पुलिस चौकी के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई, जिससे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर करीब एक घंटे तक जीटी रोड जाम कर दिया। बाद में मामला जारचा कोतवाली क्षेत्र का तय होने पर जाम समाप्त कराया गया और पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान बुलंदशहर के अकत्यारपुर गांव निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। वह शनिवार रात बाइक से अपने गांव से दादरी जा रहे थे। सैंथली मोड़ पुलिस चौकी के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सिकंदराबाद के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलने पर दोनों क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कार्रवाई को लेकर सीमा विवाद शुरू हो गया। परिजनों का आरोप है कि जारचा पुलिस ने मामला सिकंदराबाद क्षेत्र का बताया, जबकि सिकंदराबाद पुलिस ने इसे जारचा क्षेत्र का मामला बताकर वापस भेज दिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

करीब एक घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने सीमा विवाद का समाधान किया और मामला जारचा कोतवाली क्षेत्र का माना गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी। एसीपी प्रशाली गंगवार ने बताया कि लोगों को समझाकर जाम खुलवाया गया है और आरोपी चालक के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img