Noida Authority: 390 करोड़ की नई प्रशासनिक इमारत में शिफ्टिंग शुरू, तीन महीने में पूरा होगा स्थानांतरण

Noida Authority: 390 करोड़ की नई प्रशासनिक इमारत में शिफ्टिंग शुरू, तीन महीने में पूरा होगा स्थानांतरण

नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-96 स्थित अपनी नई प्रशासनिक इमारत में सोमवार से विभागों की शिफ्टिंग प्रक्रिया शुरू कर दी। करीब 390 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस आधुनिक भवन में पुराने सेक्टर-6 कार्यालय से अधिकारी और कर्मचारी आवश्यक फाइलें तथा कार्यालयी सामान स्थानांतरित कर रहे हैं। पूरे कार्यालय को अगले तीन महीने में चरणबद्ध तरीके से नई इमारत में शिफ्ट किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में केवल जरूरी दस्तावेज, फाइलें और कार्यालय संचालन से जुड़ा आवश्यक सामान नई बिल्डिंग में पहुंचाया जा रहा है। शिफ्टिंग की पूरी प्रक्रिया का समन्वय सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा किया जाएगा।

पहले ही दिन नई इमारत में विभागों के पहुंचने के साथ कमरों के आवंटन और कार्यालयी स्थान को लेकर हलचल देखने को मिली। कई अधिकारी अपने पूरे स्टाफ के साथ पहुंचे, लेकिन पर्याप्त स्थान उपलब्ध न होने के कारण शुरुआती व्यवस्थागत चुनौतियां सामने आईं। प्राधिकरण लगातार विभागों को व्यवस्थित करने का कार्य कर रहा है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में इस अत्याधुनिक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया था। नई इमारत में सभी प्रमुख विभागों को एक ही परिसर में स्थान दिया गया है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने और नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नई इमारत में स्वागत कक्ष, जनसुनवाई केंद्र, वित्त, नियोजन, भवन, भूलेख, आईजीआरएस, आरटीआई, जल, विद्युत, उद्यान, मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्राधिकरण अध्यक्ष सहित सभी प्रमुख विभागों के लिए अलग-अलग मंजिलों पर कार्यालय बनाए गए हैं।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img