Traffic Advisory: मुख्यमंत्री के दौरे के चलते मालवाहक वाहनों पर रोक, कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन

Traffic Advisory: मुख्यमंत्री के दौरे के चलते मालवाहक वाहनों पर रोक, कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नोएडा और ग्रेटर नोएडा दौरे को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। चिल्ला बॉर्डर से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रविवार सुबह से रात तक रोक रहेगी।

डीसीपी यातायात अभय मिश्रा ने बताया कि चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी और कालिंदी कुंज से आने वाले भारी वाहन एनएच-9, एनएच-24, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और एनएच-91 के वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करेंगे।

उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों के मार्गों में भी अस्थायी बदलाव किया जा सकता है। कार्यक्रम स्थलों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img