Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

गाजियाबाद से जेवर के लिए रैपिड मेट्रो को यमुना प्राधिकरण की बोर्ड की बैठक में मिली झंडी

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गौतमबुद्धनगर प्रगति के पथ पर है। गाजियाबाद से जेवर के लिए रैपिड मेट्रो को यमुना विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में हरी झंडी मिल गयी है। बोर्ड बैठक में तीन हज़ार करोड़ का बजट रैपिड मेट्रो के लिए बैठक में पास हो गया है।

गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक रैपिड रेल चलाने को ये रुट हुआ था पास
नोएडा एयरपोर्ट को रैपिड रेल से जोड़ने के लिए एनसीआरटीसी ने फिजबिलिटी रिपोर्ट बनाकर दो रूट सुझाए थे. इनमें एक रूट दिल्ली में न्यू अशोक नगर और दूसरा रूट गाजियाबाद से एयरपोर्ट तक था. कनेक्टिकटी को लेकर सोमवार को प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने प्राधिकरणों के साथ ऑनलाइन बैठक की, जिसमें गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक रैपिड रेल चलाने की मंजूरी दी गई थी। एनसीआरटीसी की पास की गई फिजबिलिटी रिपोर्ट के मुताबिक इस रूट से गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, ईस्ट और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र जुड़ जाएगा।
बैठक में दिल्ली से नोएडा एक्सप्रेसवे के जरिये नोएडा एयरपोर्ट तक रैपिड रेल की फिजबिलिटी रिपोर्ट को अस्वीकार कर दिया गया था।

पहले फेज का काम 2031 मे होगा पूरा
गाजियाबाद RRTS स्टेशन से ग्रेनो वेस्ट और परी चौक के माध्यम से नोएडा एयरपोर्ट तक रैपिड रेल कॉरिडोर को मंजूरी दी गई है. परी चौक पर एक्वा लाइन के साथ रैपिड रेल मर्ज होगी. इसका निर्माण दो फेज में होगा. पहले फेज में गाजियाबाद और इकोटेक-6 (कासना) के बीच 37.15 किलोमीटर का कॉरिडोर बनेगा. इसे वर्ष 2031 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

इस कॉरिडोर में मेट्रो भी भरेगी रफ्तार
गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक बनने वाले रैपिड रेल कॉरिडोर में मेट्रो ट्रेनें भी चलाने की योजना है। जिसके लिए स्टेशनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। यह कॉरिडोर गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद की करीब 1.1 करोड़ की आबादी को जोड़ेगा। एनसीआरटीसी, गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक रैपिड रेल कॉरिडोर की डिटेल प्रॉजेक्ट रिपोर्ट तैयार करेगा। इस कॉरिडोर को इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि इसमें रैपिड रेल के साथ मेट्रो भी चलाई जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *