राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Crime: अवैध निर्माण का विरोध करने पर दंपति से मारपीट, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Noida Crime: अवैध निर्माण का विरोध करने पर दंपति से मारपीट, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

नोएडा: जेवर क्षेत्र के नगला हांडा गांव में अवैध निर्माण का विरोध करना एक दंपति को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर पति-पत्नी को घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, नगला हांडा गांव निवासी हसन मोहम्मद ने शिकायत दी कि उनके भूखंड पर शुक्रवार को उनके भाई खान मोहम्मद द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा था। जब हसन मोहम्मद और उनकी पत्नी ने निर्माण कार्य का विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद खान मोहम्मद ने अपने बेटों अरबाज, शहबाज और जीशान के साथ मिलकर हसन मोहम्मद और उनकी पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए।

मारपीट के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर दंपति को बचाया। पीड़ित का आरोप है कि हमला करने के बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जेवर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button