Noida Crime: गार्डन गैलेरिया मॉल के बार में लाइटर मांगने को लेकर विवाद, मारपीट का केस दर्ज

Noida Crime: गार्डन गैलेरिया मॉल के बार में लाइटर मांगने को लेकर विवाद, मारपीट का केस दर्ज

नोएडा: सेक्टर-38ए स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल के एक बार में लाइटर मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में घायल युवक के भाई की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एक नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के प्रहलादपुर स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी निखिल पासवान ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका भाई सौरभ पासवान 14 जून को अपने दोस्तों के साथ सेक्टर-39 क्षेत्र स्थित मौसम बार एंड रेस्टोरेंट में पार्टी करने गया था।

पीड़ित के अनुसार, पार्टी के दौरान वहां मौजूद विक्रम आदित्य ने सौरभ से लाइटर मांगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विक्रम आदित्य और उसके साथ मौजूद दो-तीन लोगों ने निखिल और उसके दोस्तों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान निखिल के चेहरे और हाथ में चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी, जिसके बाद पीड़ित और उसके साथी डरकर वहां से चले गए।

घटना के बाद घायल युवक ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद निखिल पासवान सेक्टर-39 थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-39 थाना पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के वास्तविक कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। फिलहाल एफआईआर के आधार पर नामजद आरोपी और अन्य संदिग्ध लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।

गार्डन गैलेरिया मॉल के बार और रेस्टोरेंट पहले भी विवादों में रहे हैं। यहां मारपीट की घटनाएं सामने आती रही हैं। कुछ वर्ष पहले मॉल के अंदर बाउंसरों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या का मामला भी सामने आया था। इसके अलावा पार्किंग क्षेत्र में फायरिंग की घटना भी हो चुकी है।

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यहां समय-समय पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाती है और अधिकारियों द्वारा निरीक्षण भी किया जाता है। इसके बावजूद बार में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img