Uttar Pradesh : हापुड़ में मंदिर की सीढ़ियों पर शराब पीने से रोका तो पुजारी से मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

Hapur : जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के प्राचीन श्री गंगा मंदिर में मर्यादा बनाए रखने की कोशिश पुजारी को भारी पड़ गई। मंदिर परिसर में शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे कुछ युवकों ने विरोध करने पर पुजारी के साथ मारपीट कर दी। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार कुछ युवक शराब के नशे में मंदिर की सीढ़ियों पर बैठकर शराब पीने लगे। उन्होंने वहां हंगामा और अभद्र व्यवहार किया। मंदिर के पुजारी उदित नारायण तिवारी ने जब युवकों को मंदिर की पवित्रता का हवाला देते हुए रोका तो आरोपी भड़क गए। कहासुनी मारपीट में बदल गई और युवकों ने पुजारी से हाथापाई की।

मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। वायरल फुटेज में युवक पुजारी के साथ धक्का-मुक्की करते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। श्रद्धालु आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

घटना की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कहा कि गढ़मुक्तेश्वर की पहचान धार्मिक आस्था से जुड़ी है। ऐसे पवित्र स्थल पर शराब पीना और पुजारी से मारपीट निंदनीय है। लोगों ने प्रशासन से आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

पुजारी उदित नारायण तिवारी ने बताया कि युवकों को समझाने पर उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की गई। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img