Uttar Pradesh : हापुड़ में प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, जेल भेजा गया प्रेमी

Hapur : हापुड़ में एक प्रेम कहानी का अंत हत्या के साथ हुआ है।धौलाना पुलिस ने पुरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि मृतका अनु देवी और आरोपी अमृतलाल मूल रूप से पंजाब के निवासी हैं। 10 दिन पहले ही हापुड़ रहने आए थे। जहां अमृतलाल मोमोज का ठेला लगाता था। जहां अनु अक्सर मोमोज खाने आती थी। इसी दौरान दोनों के बीच मुलाकातें बढ़ीं और वे प्रेम संबंध में आ गए। यह रिश्ता कई वर्षों तक चला।

आरोपी अमृतलाल की पत्नी ग्राम निकासीपुर पोस्ट मार्टिनगंज थाना दिलदारगंज जनपद आजमगढ़ में है। वहीं मृतक महिला अनु देवी का पति चन्द्र मौर्य निवासी शमशान घाट रोड मण्डी गोविन्दगढ़ फतेहाबाद पंजाब में हैं। फिलहाल अभी दोनों के परिजनों में से कोई थाने नहीं आए हैं। धौलाना थाना प्रभारी अवनिश शर्मा ने बताया कि मृतक अनु देवी 25 वर्षीय और आरोपी अमृत लाल यादव दोनों के बीच ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी भनक ना तो प्रेमिका अनु देवी के पति को थी और ना ही प्रेमी अमृत लाल यादव की पत्नी को थी। मृतिका अनु देवी के परिजन और अमृतलाल के परिजन को जानकारी दे दी गई है।

पुलिस ने बताया कुछ समय बाद अनु ने अमृतलाल पर अपनी पत्नी को छोड़कर उससे शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने अमृतलाल को आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल भी किया। इन सबसे परेशान होकर अमृतलाल ने अनु को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। आरोपी अमृतलाल अपनी प्रेमिका अनु को लेकर हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में रहने लगा। 11 जून को उसने मौका पाकर अनु का दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। बाद में मकान के अंदर महिला का शव मिला।

मृतक महिला और आरोपी दोनों पहले से शादीशुदा थे और कई वर्षों से प्रेम संबंध में थे। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी अमृतलाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामला किला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर धौलाना क्षेत्र का है।

क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि आरोपी और मृतका के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। प्रारंभिक जांच में ब्लैकमेलिंग और आपसी विवाद की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img