Punjab Politics: भगवंत मान ने पंजाब को अंधकारमय दौर से बाहर निकालकर विकास की राह पर अग्रसर किया, अब अच्छे कार्यों को रुकने नहीं देना है : अरविंद केजरीवाल

Punjab Politics: भगवंत मान ने पंजाब को अंधकारमय दौर से बाहर निकालकर विकास की राह पर अग्रसर किया, अब अच्छे कार्यों को रुकने नहीं देना है : अरविंद केजरीवाल

रिपोर्ट :कोमल रमोला

मोहाली (एसएएस नगर), 14 जून।
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को मोहाली में नगर निगम चुनावों में पार्टी को मिली प्रचंड जीत के बाद आयोजित भव्य रोड शो में जनता का आभार व्यक्त किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पंजाब में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब लंबे समय तक शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार, नशे और अव्यवस्था की मार झेलता रहा। उन्होंने कहा कि उस दौर में पंजाब अंधकारमय स्थिति की ओर बढ़ रहा था, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कड़ी मेहनत और ईमानदार नेतृत्व के बल पर राज्य को उस कठिन दौर से बाहर निकालकर विकास और खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। लोगों को मुफ्त बिजली दी गई, आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए गए, प्रत्येक परिवार के लिए 10 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की गई, गांवों तक नहरी पानी पहुंचाया गया तथा किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों की सूची बहुत लंबी है और जनता इन कार्यों से बेहद संतुष्ट है।
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि चार साल से अधिक समय तक सत्ता में रहने के बावजूद किसी सरकार को जनता का इतना अधिक प्यार और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों के नेताओं को सत्ता के कुछ वर्षों बाद ही जनता के विरोध का सामना करना पड़ता था, जबकि आज लोग स्वयं सड़कों पर उतरकर आम आदमी पार्टी सरकार का स्वागत कर रहे हैं।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने गांवों, मोहल्लों और शहरों में जाकर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और आगामी विधानसभा चुनाव में भगवंत सिंह मान को पुनः भारी बहुमत से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि अभी बहुत से विकास कार्य बाकी हैं और पंजाब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए जनता का सहयोग आवश्यक है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के लोगों का प्यार और विश्वास दुनिया की किसी भी मुद्रा से नहीं आंका जा सकता। उन्होंने कहा कि राज्य के हर कोने में लोगों से अपार स्नेह और समर्थन मिल रहा है। किसान खेती के कार्यों में व्यस्त हैं, व्यापारी अपने कारोबार में लगे हुए हैं, फिर भी लोग बड़ी संख्या में बाहर निकलकर सरकार के प्रति अपना समर्थन व्यक्त कर रहे हैं।
नवनिर्वाचित मेयर सरबजीत सिंह को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे युवा, ऊर्जावान और जनता की सेवा के प्रति समर्पित नेता हैं तथा उन्हें विश्वास है कि वे अपने पिता की तरह लोगों की सेवा करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक राजनीतिक दलों ने वर्षों तक पंजाब पर शासन किया और अपने हितों की राजनीति की। जनता को केवल दो विकल्प दिए जाते थे और सत्ता को आपसी समझौते के तहत चलाया जाता था। लेकिन अब पंजाब के लोगों ने झाड़ू का साथ देकर राजनीतिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाया है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष पंजाब में हो रहे तीव्र विकास को देखकर परेशान है। राज्य सरकार किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पंजाब ने सिंचाई व्यवस्था में बड़ा सुधार करते हुए 96 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग सुनिश्चित किया है। सरकार ने लगभग 14 हजार किलोमीटर पाइपलाइन और जलमार्ग विकसित किए हैं तथा 21 हजार क्यूसेक पानी किसानों तक पहुंचाया है, जिससे खेती को बड़ा लाभ मिला है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि नहरों और नदियों में रिचार्ज पॉइंट बनाए जाने से कई क्षेत्रों में भूजल स्तर दो से चार मीटर तक बढ़ा है। उन्होंने कहा कि करदाताओं के प्रत्येक रुपये का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य विकास कार्यों पर किया जा रहा है। सरकार ने कई टोल प्लाजा बंद कर लोगों को प्रतिदिन लगभग 70 लाख रुपये की राहत भी दी है।
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के 90 प्रतिशत से अधिक परिवारों को मुफ्त बिजली का लाभ मिल रहा है और किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है, जो राज्य के इतिहास में पहली बार हुआ है। उन्होंने बताया कि सरकार ने एक निजी ताप विद्युत संयंत्र खरीदकर उसका नाम श्री गुरु अमर दास जी के नाम पर रखा है, जो पंजाब के लिए एक ऐतिहासिक कदम है।
महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। अनुसूचित जाति परिवारों की महिलाओं को 1500 रुपये तथा अन्य श्रेणियों की महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि माताओं और बेटियों के सम्मान का प्रतीक है।
स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए सुधारों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब का प्रत्येक परिवार प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज का हकदार है। यह देश की अपनी तरह की पहली योजना है और अब तक लोग इस योजना के तहत 650 करोड़ रुपये से अधिक का मुफ्त इलाज प्राप्त कर चुके हैं।
रोड शो के दौरान मोहाली में लोगों ने दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया। रास्ते भर लोगों ने फूलों की वर्षा की, पार्टी के झंडे लहराए और समर्थन में नारे लगाए। इस अवसर पर आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, बरिंदर कुमार गोयल, सांसद मलविंदर सिंह कंग सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img