YEIDA Development: यमुना सिटी में विकास कार्यों में खामी मिलने पर निर्माण दोबारा होगा

YEIDA Development: यमुना सिटी में विकास कार्यों में खामी मिलने पर निर्माण दोबारा होगा

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने यमुना सिटी में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सड़क, सीवर, ड्रेनेज और अन्य बुनियादी विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की खामी मिलने पर निर्माण कार्य तोड़कर दोबारा कराया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण स्वतंत्र थर्ड पार्टी एजेंसी का चयन करेगा।

यीडा अधिकारियों के अनुसार यमुना सिटी में तेजी से बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है। सेक्टरों में सड़क, सीवर, जलापूर्ति और ड्रेनेज जैसी सुविधाओं के निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। इसके अलावा अधिसूचित गांवों को स्मार्ट गांव के रूप में विकसित करने की योजना पर भी काम हो रहा है।

गांवों में स्कूल, आरसीसी सड़क, पार्क और तालाबों के जीर्णोद्धार जैसे कार्य कराए जा रहे हैं। ऐसे में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखना प्राधिकरण के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए थर्ड पार्टी ऑडिट व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया है।

चयनित एजेंसी समय-समय पर निर्माण स्थलों का निरीक्षण करेगी और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और कार्य की मजबूती की जांच करेगी। एजेंसी अपनी रिपोर्ट सीधे प्राधिकरण को सौंपेगी। यदि किसी परियोजना में मानकों के अनुरूप काम नहीं पाया गया तो संबंधित एजेंसी या ठेकेदार को खामियां दूर करने के निर्देश दिए जाएंगे। गंभीर मामलों में निर्माण कार्य दोबारा कराया जाएगा।

यीडा के महाप्रबंधक राजेंद्र भाटी ने बताया कि शहर में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से थर्ड पार्टी एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img