Uttar Pradesh : बुलंदशहर में उर्वरक खाद की कालाबाजारी पर डीएम कुमार हर्ष का कड़ा प्रहार, दो माफियाओं पर लगी एनएसए

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में किसानों के लिए आवंटित सरकारी यूरिया खाद की कालाबाजारी करने वाले माफियाओं पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी कुमार हर्ष के निर्देश पर खाद की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जिला कारागार में निरुद्ध कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी मोहम्मद हारून निवासी रामपुर और रामेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू निवासी बिजनौर लंबे समय से सरकारी यूरिया को सस्ते दाम पर खरीदकर अन्य जनपदों में ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमा रहे थे। इस अवैध कारोबार से न केवल किसानों को खाद समय पर नहीं मिल पा रही थी, बल्कि सरकारी योजनाओं को भी नुकसान पहुंच रहा था।

डीएम कुमार हर्ष ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि खाद, बीज और अन्य कृषि आदानों की कालाबाजारी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ एनएसए जैसी कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस कार्रवाई के बाद जिले में खाद माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img