DIOS Controversy: सीनियर की जगह जूनियर को मिला कार्यवाहक डीआईओएस का चार्ज, शिक्षकों में नाराजगी

DIOS Controversy: सीनियर की जगह जूनियर को मिला कार्यवाहक डीआईओएस का चार्ज, शिक्षकों में नाराजगी

नोएडा में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) के कार्यवाहक चार्ज को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नए डीआईओएस के पदभार ग्रहण करने से पहले ही एक जूनियर प्रधानाचार्य को कार्यवाहक डीआईओएस का चार्ज दिए जाने पर शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। शिक्षकों का आरोप है कि वरिष्ठता की अनदेखी कर नियमों के विपरीत फैसला लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, अब तक डीआईओएस का पदभार संभाल रहे राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को सहारनपुर एडी के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनकी जगह चंद्रशेखर को नया डीआईओएस नियुक्त किया गया है, लेकिन उन्होंने अभी तक नोएडा में पदभार नहीं संभाला है। इसी बीच कार्यवाहक चार्ज राजकीय इंटर कॉलेज चीती की प्रधानाचार्य को सौंप दिया गया।

शिक्षकों का कहना है कि कुमारी मायावती इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य वरिष्ठ हैं और नियमानुसार कार्यवाहक चार्ज उन्हें दिया जाना चाहिए था। आरोप लगाया जा रहा है कि विभागीय बाबुओं ने अपने पसंदीदा अधिकारी को चार्ज दिलवाने के लिए नियमों की अनदेखी की है। शिक्षकों ने यह भी आरोप लगाया कि जिले में लंबे समय से शिक्षा विभाग में नियमों का उल्लंघन हो रहा है।

हाल ही में विभाग के कुछ बाबुओं पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे थे। हालांकि किसी स्तर पर जांच आगे नहीं बढ़ने के कारण मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इस विवाद के बीच शिक्षा विभाग के कई अहम कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, जिले में 8, 9 और 10 जून को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां भी प्रभावित हो रही हैं। छह पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 42,048 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीआईओएस के नियमित रूप से कार्यभार न संभालने के कारण अब तक सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी तय नहीं हो पाई है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img