ट्रेंडिंगभारत

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवर्स के साथ किया लंच, ड्राइवर बोले- “हमारी समस्याएं संसद में उठाने का दिया भरोसा”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवर्स के साथ किया लंच, ड्राइवर बोले- “हमारी समस्याएं संसद में उठाने का दिया भरोसा”

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली में ऑटो ड्राइवर्स के बीच पहुंचे, जहां उन्होंने उनके साथ बैठकर लंच किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान राहुल गांधी ने महंगाई, सीएनजी की बढ़ती कीमतों और रोजगार जैसे मुद्दों पर ऑटो चालकों से बातचीत की।

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बिहार के दरभंगा निवासी एक ऑटो ड्राइवर ने बताया कि उन्होंने साथ बैठकर खाना खाया और अपनी परेशानियां साझा कीं। ड्राइवर ने कहा, “हमने राहुल गांधी से कहा कि सीएनजी गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। रोजाना कमाई कम हो रही है और खर्च बढ़ता जा रहा है। हमने उनसे हमारी समस्याओं को संसद में उठाने की मांग की।”

ऑटो चालक के मुताबिक राहुल गांधी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उनकी समस्याओं को संसद में उठाएंगे और ऑटो चालकों के लिए बीमा जैसी सुविधाओं पर भी विचार करेंगे।

एक अन्य ऑटो ड्राइवर ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी को महंगी गैस और बढ़ती दिक्कतों के बारे में बताया। ड्राइवर ने कहा, “हमने अपना दुखड़ा सुनाया ताकि आगे चलकर हमें कुछ राहत मिल सके। राहुल गांधी ने कहा कि वह हमारी समस्याओं के समाधान पर विचार करेंगे।”

बिहार के मोतिहारी निवासी एक अन्य चालक ने कहा कि बातचीत के दौरान महंगाई, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों के साथ-साथ चालान की समस्या भी उठाई गई। उन्होंने कहा, “ऑटो बहुत महंगे हो गए हैं। छोटी-छोटी बातों पर भारी चालान कट जाते हैं। परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।”

ड्राइवर के अनुसार राहुल गांधी ने कहा कि फिलहाल उनकी सरकार नहीं है, लेकिन अगर भविष्य में मौका मिला तो वह इन समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button