Noida Accident: वाहन की टक्कर से ट्रक चालक की मौत, हेल्पर गंभीर रूप से घायल

Noida Accident: वाहन की टक्कर से ट्रक चालक की मौत, हेल्पर गंभीर रूप से घायल

नोएडा: महामाया फ्लाईओवर के पास खराब ट्रक की मरम्मत कर रहे चालक और हेल्पर को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले के सरकंडी गांव निवासी कुलदीप सोनकर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके ससुर गोपीचंद्र 24 मई की सुबह अपने हेल्पर राजू के साथ ट्रक लेकर दिल्ली जा रहे थे। दोनों ग्रेटर नोएडा से एक्सप्रेसवे के रास्ते आगे बढ़ रहे थे।

बताया गया कि महामाया फ्लाईओवर से करीब 150 मीटर आगे ट्रक में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद गोपीचंद्र ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। जब चालक और हेल्पर नीचे उतरकर ट्रक की खराबी की जांच कर रहे थे, तभी पीछे से आए हरियाणा नंबर के एक तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान गोपीचंद्र की मौत हो गई। वहीं हेल्पर राजू की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।

Noida Police ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वाहन नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

Delhi Mini Secretariat Scheme: हर जिले में बनेगा मिनी सचिवालय, एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img