Noida Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

Noida Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

नोएडा: सोरखा गांव के पुस्ता रोड पर हुए दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की मां ने ठेकेदार पर नाबालिग बेटे से जबरन ट्रैक्टर चलवाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस को दी शिकायत में बदायूं जिले के सलावतपुर गांव निवासी गुड्डो ने बताया कि उनका बेटा अनूप पिछले तीन महीने से ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव निवासी ठेकेदार हरेंद्र के पास बेलदारी का काम कर रहा था। आरोप है कि ठेकेदार उससे मजदूरी कराने के साथ-साथ ट्रैक्टर भी चलवाता था, जबकि अनूप के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था।

बताया गया कि रविवार को अनूप ट्रैक्टर लेकर सोरखा गांव के पुस्ता रोड पर गया था। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और पलट गया। हादसे में अनूप ट्रैक्टर के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में उसके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं।

Noida Police ने मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने नाबालिग बच्चों से खतरनाक काम कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img