Uttar Pradesh : हापुड़ में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पहचान के प्रयास जारी

Hapur : जनपद हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के डबारसी पुल से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से व्यक्ति की पहचान के काफी प्रयास किए लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि रविवार की सुबह डबारसी पुल से सौ मीटर आगे एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से शव की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक व्यक्ति आसपास के क्षेत्र में लोगों से खाना आदि की मांग करते हुए कई बार देखा गया है। यह व्यक्ति डबारसी पुल के आसपास ही सो भी जाता था।

सीओ ने बताया कि मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस टीम शव की पहचान करने का लगातार प्रयास कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img