Anupama Spoiler: मां अपने बेटे को सिखाएगी जिम्मेदारियों का सबक? तोषू को जेल भेजेगी अनुपमा, शो में दिखेगा खूब ड्रामा

टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में लगातार नए ट्विस्ट आ रहे हैं. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुपमा को तोषू के चोरी के मामले में शामिल होने के बारे में पता चलेगा. तोषू का सच पता चलने के बाद अनु अपने बेटे को अच्छा सबक सिखाएगी.

मां अपने बेटे को सिखाएगी जिम्मेदारियों का सबक?

अनुपमा कहती हैं, ‘बच्चा जब तक मां की उंगली पकड़ कर चलता है, वह उसे हर कदम पर संभालती है. जिंदगी में आगे बढ़ना सिखाती है पर अगर औलाद से कोई जुर्म हो जाए तो सीने पर पत्थर रख कर मां दर्द भी सह लेती है’. अनुपमा तब तोषूसे कहती है कि उसने चोरी की है लेकिन उस पर इसका आरोप लगाया गया है.

तोषू अनुपमा से माफी मांगता है और कहता है कि उसने बहुत बड़ा पाप किया है. वह उससे उसे बचाने की विनती करता है. हालांकि अनुपमा तोषू की मदद करने से इंकार कर देती है. टीजर के कैप्शन में लिखा है, ‘तोषू के गुनाहों का बोझ नहीं उठाएगी अनुपमा, लेकिन क्या होगा जब एक मां अपने बेटे को सिखाएगी ज़िम्मेदारियों का सबक?’.

वनराज को अमेरिका में देखकर दंग हो जाएगी अनुपमा

वहीं अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि श्रुति के मां-बाप की मौत के बाद से ही उसकी कितनी तबीयत खराब है. इसी के चलते अनुपमा और अनुज ने श्रुति की देखभाल करने का फैसला किया. दूसरी ओर अनुपमा वनराज को अमेरिका में देखकर दंग रह जाती है.

शो में आगे देखने को मिलेगा कि अनुपमा बेटे की हरकतों से परेशान होकर उसे जेल भेज देगी. अनुपमा तोषू से साफ कह देगी कि ‘ये बदली हुई अनुपमा अपने बेटे का दर्द देख सकती है लेकिन उसके गुनाहों का बोझ नहीं उठा सकती है’.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img