फराह खान और मलाइका अरोड़ा ने पॉटलक पार्टी में वेजिटेरियन खाना खाते हुए यूजर्स ने कहा कि यह एक अच्छी तकनीक है कि गलती छुपाने के लिए

झलक दिखला जा अब खत्म हो गया है. बिहार की मनीषा रानी शो की विनर बनी हैं. झलक दिखला जा काफी चर्चा में रहा था. शो के सेट से सभी जजेस साथ में खाना खाते थे. अब फराह ने फिनाले एपिसोड के समय का एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वो पॉटलक पार्टी एंजॉय करते दिख रहे हैं.

बता दें कि फराह खान, मलाइका अरोड़ा और अरशद वारसी शो के जज थे.

जजेस की पॉटलक पार्टी
फराह ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- ‘एपिक फिनाले के लिए एपिक लंच की जरुरत है. अपने फूड सेशन को मिस करेंगे.’

वीडियो में फराह बोल रही हैं कि ये झलक का फिनाले है और सभी लोग अपने-अपने घर से खाना लेकर आए हैं. मलाइका अपने घर  से कढ़ी, आलू गोभी, मैथी पराठा और गाजर का हलवा लेकर आईं. मलाइका वीडियो में बोलती हैं कि सब कुछ वेजिटेरियन है. बता दें कि बीते दिनों मलाइका को नॉनवेज खाने के लिए ट्रोल किया गया था. दरअसल एक पुराने इंटरव्यू में मलाइका ने कहा था कि वो वेजिटेरियन हैं. फिर झलक के सेट पर उन्हें नॉनवेज खाने के साथ देखा गया था. इस वजह से उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा.

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

अब मलाइका को वेज खाने के साथ देखकर यूजर्स बोले- अच्छी टेक्निक है गलती छुपाने की. एक यूजर ने लिखा- ट्रोलिंग के बाद ये अब वेजिटेरियन हो गई हैं.

बता दें कि इस पॉटलक पार्टी के लिए गौहर अपने घर से खिचड़ी लेकर आई थीं. अरशद अपने घर से कीमा लेकर आए थे. वहीं फराह खान अपने घर से बिरयानी लेकर आई थी.  इस दौरान हुमा कुरैशी ने उन्हें ज्वॉइन किया था.

झलक की बात करें तो इस बार का सीजन काफी चर्चा में रहा था. शो के सभी कंटेस्टेंट्स ने खूब एंजॉय किया. शो के टॉप 5 में मनीषा रानी, शोएब इब्राहिम, धनश्री वर्मा, श्रीराम चंद्र और अद्रिजा सिन्हा थे. सभी ने शो जीतने के लिए पूरी जान लगा दी थी. हालांकि, विनर की ट्रॉफी किसी एक को ही मिलनी थी और मनीषा रानी शो की विनर बनी.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img