Greater Noida Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक दीपक नागर की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में दो मुख्य आरोपी गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Greater Noida Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक दीपक नागर की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में दो मुख्य आरोपी गोली लगने के बाद गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के वैदपुरा गांव में युवक दीपक नागर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को मुठभेड़ के दौरान दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात दीपक नागर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस पहले ही चार आरोपियों नवीन, अभि उर्फ अभय, आकाश और मोगली उर्फ पवन को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस लगातार मुख्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस को गुरुवार दोपहर सूचना मिली कि हत्या के मुख्य आरोपी जगत और हर्ष उर्फ राजेश अपने साथी और मुख्य अभियुक्त प्रीत का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें जगत और हर्ष घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्या के पीछे वर्षों पुरानी दुश्मनी थी। बताया गया कि वर्ष 2011 में हर्ष और प्रीत के पिता की हत्या हुई थी। उस मामले में दीपक नागर के पिता भी आरोपी बनाए गए थे। हालांकि बाद में दीपक के पिता बरी हो गए थे, जबकि एक आरोपी की मौत हो गई थी और दूसरे को उम्रकैद की सजा हुई थी। इसी रंजिश के चलते हर्ष और प्रीत दीपक नागर के परिवार से बदला लेना चाहते थे।

दीपक नागर की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों के एनकाउंटर तथा उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों द्वारा काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।

पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Hot this week

Topics

UP International Trade Show, Oman Market, Uttar Pradesh MSME, India Expo Mart, Export Business

Oman Market: यूपी के उत्पादों के लिए खुलेगा ओमान...

Patna : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 10 प्रस्तावों को मंजूरी

Patna (मृत्युंजय) : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img