Gaud City Mall Theft: गौड़ सिटी मॉल के ज्वेलरी शोरूम में चोरी, नन्हे चोर ने उड़ाई डायमंड पेंडेंट चेन, महिला के साथ फरार

Gaud City Mall Theft: गौड़ सिटी मॉल के ज्वेलरी शोरूम में चोरी, नन्हे चोर ने उड़ाई डायमंड पेंडेंट चेन, महिला के साथ फरार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी मॉल के एक ज्वेलरी शोरूम में हैरान कर देने वाली चोरी की घटना सामने आई है। यहां एक बच्चे पर करीब 72 हजार रुपये कीमत की डायमंड पेंडेंट चेन चोरी करने का आरोप लगा है। घटना को अंजाम देने के बाद बच्चा बाहर खड़ी एक महिला के साथ मौके से फरार हो गया। मामले में शोरूम प्रबंधन ने बिसरख कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार गौड़ सिटी मॉल के भूतल पर स्थित औकेरा ज्वेलरी शोरूम के स्टोर मैनेजर सिद्धार्थ अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि 21 दिसंबर 2025 की रात एक बच्चा शोरूम में आया था। उस समय शोरूम का स्टाफ दूसरे ग्राहकों को ज्वेलरी दिखाने में व्यस्त था।

आरोप है कि इसी दौरान बच्चे ने मौका देखकर शोकेस से एक डायमंड पेंडेंट चेन चोरी कर ली और तुरंत बाहर की ओर भाग गया। बाहर पहले से एक अज्ञात महिला खड़ी थी, जिसके साथ वह फरार हो गया। पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

शोरूम प्रबंधन के मुताबिक चोरी हुई ज्वेलरी में 18 कैरेट सोने की पेंडेंट चेन थी, जिसमें डायमंड जड़ा हुआ था। चेन का कुल वजन 4.633 ग्राम बताया गया है, जिसमें 4.327 ग्राम सोना और 1.530 कैरेट डायमंड शामिल था। चोरी हुए आभूषण की कुल कीमत 72,409 रुपये आंकी गई है।

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब देर रात शोरूम में नियमित स्टॉक जांच की गई। स्टॉक में कमी मिलने पर कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें बच्चे की संदिग्ध हरकत सामने आई। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

बिसरख कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्चे और उसके साथ मौजूद महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img