Greater Noida: परी चौक बस स्टॉप पर यात्रियों को मिली राहत, प्राधिकरण ने लगवाई कैनोपी और ठंडे पानी की व्यवस्था

Greater Noida: परी चौक बस स्टॉप पर यात्रियों को मिली राहत, प्राधिकरण ने लगवाई कैनोपी और ठंडे पानी की व्यवस्था

ग्रेटर नोएडा के व्यस्त परी चौक इलाके में अब यात्रियों को तेज धूप में खड़े होकर बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अंसल मॉल के सामने स्थित बस स्टॉप पर यात्रियों की परेशानी को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने छांव की व्यवस्था करते हुए कैनोपी लगवा दी है। इससे रोजाना सफर करने वाले लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

दरअसल, इस बस स्टॉप पर पहले किसी प्रकार का टीन शेड या छांव की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में यात्रियों को चिलचिलाती धूप में लंबे समय तक खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता था। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच यह समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई थी।

यात्रियों की इसी समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई करते हुए परी चौक पर कैनोपी लगवाने का काम शुरू कराया। फिलहाल यहां करीब छह कैनोपी लगाई गई हैं, ताकि लोग धूप से बच सकें। अधिकारियों का कहना है कि जरूरत के अनुसार आगे इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी।

इसके अलावा सामाजिक संगठन एक्टिव सिटीजन टीम ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए परी चौक पर ठंडे पानी के घड़े रखवाए हैं। इससे राहगीरों और यात्रियों को गर्मी में पीने के पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल गर्मियों के मौसम में इस स्थान पर पेयजल की व्यवस्था की जाती है, जिससे हजारों लोगों को राहत मिलती है। अब छांव और पानी दोनों की सुविधा मिलने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img