Mayur Vihar Road Accident: तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, बाइक सवार गंभीर

Mayur Vihar Road Accident: तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, बाइक सवार गंभीर

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की जिंदगी बदल दी। त्रिलोकपुरी क्षेत्र में तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक ने एक ऑटो चालक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।

यह हादसा मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी इलाके में हुआ। मृतक की पहचान कपिल के रूप में हुई है, जो त्रिलोकपुरी के 32 ब्लॉक में अपने दो बच्चों के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि करीब चार साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो चुकी थी और तब से कपिल अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश कर रहे थे। परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए वह ऑटो चलाकर जीवन यापन कर रहे थे।

परिजनों के अनुसार कपिल बीती रात अपने ऑटो में सीएनजी भरवाने के लिए निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक स्पोर्ट्स बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कपिल कई फीट दूर जाकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

हादसे में स्पोर्ट्स बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार की पहचान सत्यम के रूप में हुई है, जो त्रिलोकपुरी के 25 ब्लॉक का रहने वाला बताया जा रहा है। टक्कर के बाद वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे के पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

इस दर्दनाक हादसे ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। एक तरफ दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, वहीं दूसरी ओर बाइक सवार जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। स्थानीय लोगों ने इलाके में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई और ट्रैफिक नियमों के कड़ाई से पालन की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Delhi Murder Case: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग में युवक की मौत

 

 

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img