विटामिन की कमी से कौन सी बीमारियां होती हैं? पूरी लिस्ट देखकर हर समस्या दूर कर सकते हैं

इंसान के शरीर में लगातार तमाम प्रक्रिया चलती रहती हैं. इनमें भोजन को ऊर्जा में तब्दील करने से लेकर हड्डियों, दांत, मसल्स, स्किन आदि का निर्माण आदि शामिल है. इन सभी प्रक्रियाओं को सही तरीके से पूरा करने के लिए विटामिन की जरूरत होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि किस विटामिन की कमी से कौन-सी बीमारी हो सकती है? अगर नहीं तो यह स्पेशल रिपोर्ट खास आपके लिए तैयार की गई है.

Vitamin A की कमी से होती है यह बीमारी

विटामिन ए डेयरी प्रोडक्ट और हरी सब्जियां में भरपूर मात्रा में मिलता है. यह मांसपेशियों, हड्डियों, दांतों, बालों, नाखूनों और आंखों को ठीक रखने में अहम भूमिका निभाता है. अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है.

Vitamin B भी बेहद जरूरी

विटामिन बी की कमी से बेरी-बेरी नामक रोग होता है. भोजन में संतरा, हरी मटर और चावल आदि के सेवन से विटामिन बी की कमी दूर की जा सकती है.

मेटाबोलिज्म मजबूत करता है Vitamin B1

विटामिन बी1 बॉडी में मेटाबोलिज्म को मजबूत करता है. इसके अलावा पाचन क्रिया में भी इसका बेहद अहम रोल होता है.

Vitamin B6 की कमी से होती है यह दिक्कत

विटामिन बी6 प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेड और रेड ब्लड सेल को प्रभावित करता है. यह मांस, मछली, केला,आलू और हरी पत्तीदार सब्जियों में भरपूर मात्रा में पाया जाता है.

Vitamin B12 की कमी से बिगड़ जाता है नर्वस सिस्टम

विटामिन बी12 की कमी से तंत्रिका तंत्र प्रभावित हो जाता  है. खाने में डेयरी प्रोडक्ट, संतरा और केला आदि का सेवन करने से भरपूर मात्रा में विटामिन B12 मिलता है.

स्किन की दिक्कतों से बचाता है Vitamin C

विटामिन सी की कमी से स्कर्वी नामक रोग होता है. यह इम्यून सिस्टम के लिए  महत्वपूर्ण होता है. ठीक मात्रा में यह विटामिन नहीं मिलने पर  बॉडी पर बेहद खराब असर पड़ता है. खट्टे फल विटामिन सी के सबसे अच्छे स्रोत हैं.

हड्डियों को मजबूत बनाता है Vitamin D

विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं. सही समय पर सूर्य की रोशनी में बैठने से ही शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी हो जाती है.

Vitamin K की कमी से होती है यह परेशानी

विटामिन के की कमी से रक्त स्राव होने लगता है. इनमें उल्टी और मल के साथ खून आना शामिल है. भोजन में मांस-मछली खाने से विटामिन के की कमी बेहद आसानी से पूरी हो जाती है.

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img