पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं घरों में किया नजरबंद, जानें पूरा मामला

: सांसद रवनीत बिट्टू व उनके अन्य साथियों द्वारा लुधियाना नगर निगम मुख्यालय पर ताला लगाने के मामले से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सांसद रवनीत बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू सहित कई कांग्रेसी नेता आज 12 बजे पुलिस कमिश्नर ऑफिस गिरफ्तारी देंगे। लेकिन इससे पहले डीसी दफ्तर व कांग्रेसी नेताओं के घर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात हो गई है।

गौरतलब है कि गिरफ्तारी को लेकर सांसद बिट्टू ने सभी पार्टी वर्करों से अपील की थी कि वह फिरोजपुर रोड पर फ्रेंड्स रिजेंसी की पार्किंग में 11 बजे पहुंचें। इसकी चलते फ्रेंड्स रिजेंसी की पार्किंग में कांग्रेसी वर्कर जुटने भी शुरू हो गए हैं। वहीं पुलिस ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू सहित कई कांग्रेसी नेताओं को उनके घर में नजरबंद किया जा रहा है। इस दौरान उनके घरों के बाहर भी पुलिस फोर्स तैनात हैं। अब देखना है पुलिस इन कांग्रेसी नेताओं को सीपी दफ्तर या डीसी दफ्तर पहुंचने देती है या फिर घरों से गिरफ्तार करती है।

आपको बता दें गर निगम दफ्तर को जबरदस्ती ताला लगाने के आरोप में थाना कोतवाली की पुलिस ने एम.पी. रवनीत बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़, पूर्व डिप्टी मेयर शाम सुदंर के सहित 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला सरकारी डयूटी में बाधा डालने के आरोप में दर्ज किया गया है। पुलिस ने चौकीदार की डयूटी पर तैनात अमित कुमार के बयान पर कार्रवाई की है।

अमित कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह नगर निगम जोन ए में बतौर चौकीदार डयूटी करता है। वह 27 फरवरी को कॉर्पोरेशन के मेन गेट पर डयूटी पर तैनात था तो उक्त लोगों ने उसे धक्का मार कर कॉर्पोरेशन दफ्तर के अंदर दाखिल होकर जबरदस्ती दफ्तर को ताला लगा कर सरकारी डयूटी में रूकावट डाली। इसके अलावा दफ्तर में लोगों को नहीं आने नहीं दिया गया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img