Noida Crime: पेड़ काटने के विरोध पर कुल्हाड़ी से हमला, नोएडा पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

Noida Crime: पेड़ काटने के विरोध पर कुल्हाड़ी से हमला, नोएडा पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

नोएडा के जारचा कोतवाली क्षेत्र में पेड़ काटने का विरोध करने पर हुए खूनी हमले के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। पुलिस अब बाकी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के मुताबिक यह घटना 24 अप्रैल की है। सिकंदराबाद के धनपुरा गांव निवासी अशोक कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नगला चमरू गांव के जंगल में स्थित उनके खेत पर कुछ लोग दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे और शीशम के पेड़ काटने लगे। जब उनके चचेरे भाई दीपक ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

शोर सुनकर दीपक का भाई सुनील मौके पर पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों भाइयों पर कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

पीड़ित की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने आरोपी सचिन, अनुज, विपिन, मोहित और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

जारचा कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी अनुज निवासी धनपुरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है। इससे पहले भी पुलिस इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने जंगल और खेतों के आसपास सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img