Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने 133वें संस्करण में देश को किया संबोधित, विकास और प्रेरणा के मुद्दों पर जोर

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने 133वें संस्करण में देश को किया संबोधित, विकास और प्रेरणा के मुद्दों पर जोर

रिपोर्ट: रवि डालमिया

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 133वें संस्करण के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान दिल्ली के कृष्णा नगर में आयोजित कार्यक्रम में Virendra Sachdeva शामिल हुए। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री Harsh Vardhan, स्थानीय विधायक Anil Goyal, शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा और कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश और दुनिया में हो रही महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी मिलती है। उन्होंने वर्ष 2027 में प्रस्तावित जनगणना का स्वागत करते हुए इसे समय की जरूरत बताया और कहा कि इससे देश के विकास की योजनाओं को और मजबूती मिलेगी।

इस संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई अहम विषयों पर चर्चा की। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण, युवाओं की प्रतिभा, भारतीय उत्पादों की वैश्विक पहचान और भगवान गौतम बुद्ध के विचारों को प्रमुखता से रखा। इसके साथ ही बांस उद्योग के विकास, डिजिटल अभिलेखागार की पहल और मैथमेटिकल ओलंपियाड में बेटियों की सफलता का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि प्रेरणा देने वाला एक सशक्त मंच बन चुका है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है।

विधायक डॉक्टर अनिल गोयल ने भी प्रधानमंत्री के संबोधन की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से लोगों को नई दिशा और प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विशेष रूप से पवन ऊर्जा का जिक्र करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने विंड एनर्जी को भारत के विकास की नई ताकत बताया है, जो देश को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को आगामी पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि भगवान Gautama Buddha का जीवन संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना पहले था। बुद्ध ने सिखाया कि शांति की शुरुआत अपने भीतर से होती है और यही संदेश आज के समय में बेहद जरूरी है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे असम और नॉर्थ ईस्ट से कम से कम एक बांस का उत्पाद जरूर खरीदें। उन्होंने कहा कि इन उत्पादों को उपहार के रूप में भी दिया जा सकता है, जिससे वहां के कारीगरों को प्रोत्साहन मिलेगा और उनकी आजीविका मजबूत होगी।

Delhi Firing: करोल बाग में देर रात ताबड़तोड़ गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल

 

 

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img