Noida Crime: 10 लाख रुपये मांगने पर कारोबारी को धमकी, आरोपी पर केस दर्ज

Noida Crime: 10 लाख रुपये मांगने पर कारोबारी को धमकी, आरोपी पर केस दर्ज

नोएडा: बकाया रकम मांगना एक कारोबारी को भारी पड़ गया, जब आरोपी ने न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि अपनी कथित राजनीतिक पहुंच का हवाला देकर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-58 के बी ब्लॉक निवासी सचिन कुमार जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले चार वर्षों से व्यापार कर रहे हैं। उनका लेन-देन सेक्टर-67 स्थित एक फर्म से था, जिसके संचालक लोकेश चौहान पर करीब 10 लाख रुपये बकाया हो गए थे।

पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने अपने बकाया पैसे मांगे तो जुलाई 2025 में आरोपी ने उनके साथ और उनके कर्मचारियों के साथ अभद्रता की और गाली-गलौज की। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-58 थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, सात जुलाई को आरोपी ने फोन कर अपनी राजनीतिक पहुंच का दावा करते हुए उन्हें धमकाया और दबाव बनाने की कोशिश की। इतना ही नहीं, पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने दबाव बनाकर उनसे करीब 3 लाख रुपये भी जबरन ले लिए।

पीड़ित का कहना है कि उसके पास आरोपी की धमकी से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है, जिसे वह जांच में सबूत के तौर पर पेश करेगा।

मामले में नोएडा पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img