उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Medanta Robotic Surgery: मेदांता में शुरू होगी एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी, दा विंची तकनीक से इलाज होगा और सटीक

Noida Medanta Robotic Surgery: मेदांता में शुरू होगी एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी, दा विंची तकनीक से इलाज होगा और सटीक

नोएडा स्थित Medanta Hospital ने मरीजों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए एडवांस्ड रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी तकनीक की सुविधा का विस्तार किया है। अब यहां लेटेस्ट रोबोटिक सिस्टम्स के जरिए कई जटिल बीमारियों का इलाज अधिक सटीक और सुरक्षित तरीके से किया जा सकेगा।

अस्पताल में आयोजित अवेयरनेस सेशन के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि da Vinci Surgical System के जरिए गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी, जनरल सर्जरी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई) ऑन्कोलॉजी, ब्रेस्ट और एंडोक्राइन सर्जरी, चेस्ट सर्जरी, यूरोलॉजी, किडनी ट्रांसप्लांट और हेड एंड नेक कैंसर जैसी कई स्पेशलिटी में सर्जरी की सुविधा उपलब्ध होगी।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह तकनीक जटिल सर्जरी को आसान बनाती है और शरीर के संवेदनशील अंगों को सुरक्षित रखते हुए बेहतर परिणाम देती है। खासतौर पर हेड एंड नेक कैंसर जैसे मामलों में यह तकनीक बेहद कारगर साबित हो रही है, जहां सटीकता बेहद महत्वपूर्ण होती है।

डॉक्टरों ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी के जरिए मरीजों को पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट मिलता है, जिससे सर्जरी के दौरान कम नुकसान होता है और रिकवरी तेजी से होती है। इसके अलावा इस तकनीक से सर्जन को बेहतर कंट्रोल, फ्लेक्सिबिलिटी और 3डी विज़ुअलाइजेशन मिलता है, जिससे ऑपरेशन अधिक प्रभावी बनता है।

इस नई सुविधा से मरीजों को छोटे चीरे, कम दर्द, कम कॉम्प्लिकेशन और जल्दी रिकवरी जैसे कई फायदे मिलेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक भविष्य में सर्जरी के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव साबित होगी।

मेदांता अस्पताल का यह कदम नोएडा और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत लेकर आया है, जहां अब उन्हें विश्वस्तरीय रोबोटिक सर्जरी की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button