Shahdara Encroachment Drive: शाहदरा के बिहारी कॉलोनी बॉर्डर पर एमसीडी का बुलडोजर एक्शन, अवैध कब्जों पर सख्ती

Shahdara Encroachment Drive: शाहदरा के बिहारी कॉलोनी बॉर्डर पर एमसीडी का बुलडोजर एक्शन, अवैध कब्जों पर सख्ती

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा स्थित बिहारी कॉलोनी बॉर्डर इलाके में आज नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। एमसीडी की टीम बुलडोजर के साथ एक्शन मोड में नजर आई और सड़क किनारे फैले अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कई ठेलियों, रिक्शों और अस्थायी निर्माणों को हटा दिया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी करते दिखाई दिए।

बताया जा रहा है कि रेलवे लाइन से सटे इस इलाके में लंबे समय से अवैध अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को देखते हुए एमसीडी ने पहले नोटिस जारी किए थे और चेतावनी भी दी थी, जिसके बाद आज यह कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान एमसीडी की टीम ने बुलडोजर और अन्य मशीनों की मदद से सड़क किनारे खड़ी ठेलियों, रिक्शों और अवैध निर्माणों को हटाना शुरू किया। कर्मचारियों ने हथौड़ों और मशीनों से ईंट, पत्थर और अन्य निर्माण सामग्री को भी तोड़ा और रास्ते को खाली कराया।

इस पूरे अभियान के दौरान एमसीडी के आला अधिकारी, इंजीनियर और इंस्पेक्टर मौके पर मौजूद रहे। स्थानीय पार्षद भरत गौतम की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई, जो पूरे अभियान पर नजर बनाए हुए थे।

हालांकि इस कार्रवाई के दौरान कई लोग भावुक भी नजर आए। जिन लोगों का सामान हटाया गया, वे अधिकारियों से गुहार लगाते रहे कि उन्हें एक और मौका दिया जाए, लेकिन अधिकारियों ने साफ कर दिया कि पहले ही नोटिस और चेतावनी दी जा चुकी थी, इसलिए अब कार्रवाई जरूरी है।

पार्षद भरत गौतम ने कहा कि नगर निगम की जमीन पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण इलाके में असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही थीं। उन्होंने कहा कि रेडी-पटरी, मशीनरी और निर्माण सामग्री रखकर सार्वजनिक जगहों पर कब्जा कर लिया गया था, जिसे अब हटाया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई में सभी के साथ समान व्यवहार किया जा रहा है और कोई भी नियम से ऊपर नहीं है।

एमसीडी की इस सख्त कार्रवाई से यह साफ संकेत मिल रहा है कि राजधानी में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में भी ऐसे कदम उठाए जाते रहेंगे।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img