Faridabad Murder Case: फरीदाबाद सेक्टर-3 अहाता मैनेजर की पीट-पीटकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad Murder Case: फरीदाबाद सेक्टर-3 अहाता मैनेजर की पीट-पीटकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद में सेक्टर-3 स्थित एक अहाता के मैनेजर की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मृतक की पहचान आदेश कुमार के रूप में हुई है, जो सेक्टर-3 फरीदाबाद में शराब ठेका “हाउस ऑफ लिकर” के साथ बने अहाता में मैनेजर के तौर पर काम करता था। मृतक के भाई सुमित, निवासी औरैया (उत्तर प्रदेश), ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 अप्रैल की रात करीब 12 बजे वह अपने भाई के पास पहुंचा था। वहां उसने देखा कि दो लोग उसके भाई के साथ गाली-गलौच कर रहे थे।

कुछ ही देर बाद 10 से 12 लोग लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचे और आते ही आदेश कुमार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी, डंडों और पत्थरों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे आदेश गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद थाना सेक्टर-8 में हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने 16 अप्रैल को अभिषेक (23) और रोहित (23), निवासी इंदिरा कॉलोनी झाड़सा, गुरुग्राम को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि 14 अप्रैल को सेक्टर-3 स्थित एक सामुदायिक केंद्र में उनकी भांजी की शादी का कार्यक्रम था। देर रात करीब 12 बजे वे शराब लेने के लिए ठेके पर पहुंचे, लेकिन ठेका बंद था। इसके बाद उन्होंने पास के अहाता का दरवाजा खटखटाया, जहां आदेश कुमार ने दरवाजा खोला। शराब मांगने पर आदेश ने मना कर दिया, जिससे कहासुनी हो गई।

आरोपियों ने बताया कि विवाद के बाद वे भागकर सामुदायिक केंद्र पहुंचे और वहां से अपने साथियों को बुला लाए। इसके बाद सभी ने मिलकर आदेश कुमार पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी जान चली गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड लेने की तैयारी की है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रही है।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img