राज्यउत्तर प्रदेश

Noida cricket tournament: नोएडा प्राधिकरण ने 11 रन से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

Noida cricket tournament: नोएडा प्राधिकरण ने 11 रन से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

Noida के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित चेयरमैन कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें नोएडा प्राधिकरण की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Greater Noida प्राधिकरण को 11 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

फाइनल मैच में ग्रेटर नोएडा की टीम के कप्तान अभिषेक पाठक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद नोएडा प्राधिकरण के कप्तान राजकुमार चौधरी की अगुवाई में टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी और मजबूत शुरुआत की।

नोएडा की ओर से कुलदीप यादव ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उन्हें हिमांक कटारिया का शानदार साथ मिला, दोनों खिलाड़ियों की साझेदारी की बदौलत टीम ने 154 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

गेंदबाजी में भी नोएडा की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। लाला ने चार विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया और विरोधी टीम पर दबाव बना दिया। कुलदीप यादव ने भी गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई।

ग्रेटर नोएडा की ओर से विवेक और विष्णु ने लक्ष्य का पीछा करते हुए संघर्ष किया, लेकिन टीम निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 11 रनों से मुकाबला हार गई।

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह और महाप्रबंधक आरपी सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कई अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और इस तरह के आयोजनों को खेल भावना को बढ़ावा देने वाला बताया।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Related Articles

Back to top button