राज्यउत्तर प्रदेश

Noida fire: टेंट गोदाम में भीषण आग, डेढ़ घंटे बाद काबू

Noida fire: टेंट गोदाम में भीषण आग, डेढ़ घंटे बाद काबू

नोएडा के सेक्टर-70 स्थित बीएच-11 बैंक्वेट हॉल परिसर में सोमवार देर रात टेंट के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा टेंट का अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया।

अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, गोदाम अस्थायी रूप से बनाया गया था और उसमें बड़ी मात्रा में ज्वलनशील टेंट सामग्री रखी हुई थी, जिससे आग तेजी से फैल गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय गोदाम में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने समय पर फायर ब्रिगेड की कार्रवाई की सराहना की, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button