उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान का जोरदार स्वागत, महिलाओं की भूमिका पर दिया जोर

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान के बुलंदशहर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मोती बाग स्थित जिला महिला समिति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. बबीता चौहान ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश के विकास और तरक्की में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

इस दौरान उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

समिति अध्यक्ष कल्पना गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने डॉ. चौहान को प्रतीक चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उपायों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर कल्पना गुप्ता, ममता गुप्ता, अरुणा गोयल, बीना ऐलंस, निशा खेतान, शीला गोयल और सुधा गोयल सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Hot this week

GRAP Stage 1 Noida: नोएडा-एनसीआर में प्रदूषण का कहर शुरू, एक्यूआई 258 पहुंचते ही वायु गुणवत्ता आयोग ने लागू किया ग्रैप-1

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली से सटे औद्योगिक शहर नोएडा और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की हवा एक बार फिर दमघोंटू और जहरीली होने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में आई तेज गिरावट को देखते हुए वाय...

Topics

GRAP Stage 1 Noida: नोएडा-एनसीआर में प्रदूषण का कहर शुरू, एक्यूआई 258 पहुंचते ही वायु गुणवत्ता आयोग ने लागू किया ग्रैप-1

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली से सटे औद्योगिक शहर नोएडा और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की हवा एक बार फिर दमघोंटू और जहरीली होने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में आई तेज गिरावट को देखते हुए वाय...

Noida PG College: सेक्टर-39 राजकीय पीजी कॉलेज में 10.90 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक लॉ विभाग, जिले में पहली बार मिलेगी सरकारी लॉ...

गौतमबुद्ध नगर जिले में कानून की उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले हजारों मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित सौगात सामने आई है। नोएडा के सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर ...

Mahagun Mywoods Lift Accident: महागुन मायवुड्स में लिफ्ट फंसने से डिलीवरी ब्वॉय 3 मंजिल नीचे पिट में गिरा, पैर में गंभीर फ्रैक्चर के बाद...

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाईराइज सोसायटियों में लिफ्ट के घटिया रखरखाव और मेंटेनेंस एजेंसियों की आपराधिक लापरवाही का एक बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-16सी स्थित महागुन मायवुड्स सोसाइटी में मंगलवार ...

Greater Noida Car Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति गोलचक्कर पर चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने महिला और बच्चे को...

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की व्यस्ततम सड़कों में शुमार एक मूर्ति गोलचक्कर के पास मंगलवार देर रात उस समय अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब एक चलती कार के इंजन में अचानक भयंकर आग लग गई। कार में उस समय चालक के साथ एक महिला और उ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img