India Skills Competition: उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 4 स्वर्ण समेत कई पदक जीतकर बढ़ाया मान

India Skills Competition: उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 4 स्वर्ण समेत कई पदक जीतकर बढ़ाया मान

इंडिया स्किल्स नेशनल प्रतियोगिता 2025-26 के समापन समारोह में उत्तर प्रदेश के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। यह भव्य आयोजन इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट ग्रेटर नोएडा में संपन्न हुआ, जहां देशभर से आए युवा प्रतिभागियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का आयोजन कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया गया, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि स्किल इंडिया मिशन केवल एक योजना नहीं बल्कि एक जनआंदोलन है, जिसमें सरकार, उद्योग और समाज की समान भागीदारी जरूरी है। उन्होंने युवाओं के कौशल को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया।

इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के मंत्री और प्रतिनिधियों ने भी युवाओं को संबोधित किया। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि हुनर ही व्यक्ति की असली पहचान है और यही भारत को वैश्विक मंच पर मजबूत बनाएगा। वहीं हरियाणा के राज्य मंत्री गौरव गौतम ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उनके कौशल पर भरोसा जताया।

उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के युवा लगातार राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो राज्य की कौशल विकास नीतियों की सफलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि गांव और छोटे कस्बों से निकलकर युवा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

कार्यक्रम में नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के सीईओ अरुण कुमार पिल्लई ने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि कौशल, समर्पण और उत्कृष्टता का उत्सव है, जो युवाओं को रोजगार और आत्मविश्वास दोनों प्रदान करती है।

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के निदेशक पुलकित खरे ने कहा कि प्रदेश के युवा लगातार राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, जो राज्य की नीतियों और प्रशिक्षण व्यवस्था की सफलता को दर्शाता है।

इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के प्रतिभागियों ने कुल 4 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक हासिल किए। प्रयागराज के नितिन कुमार ने वॉल एंड फ्लोर टाइलिंग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि आगरा के सूर्यांश गुप्ता ने रिन्यूएबल एनर्जी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। गाजीपुर के कैफ खान और फतेहपुर के रुद्र प्रताप व प्रीतम प्रजापति ने भी विभिन्न ट्रेड्स में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया।

मुरादाबाद, गाजियाबाद, फर्रुखाबाद, लखनऊ और कानपुर के प्रतिभागियों ने भी रजत और कांस्य पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन और मजबूत किया। कार्यक्रम में देशभर से हजारों प्रतिभागी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ मौजूद रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img