Yamuna City Plot Scheme: अप्रैल में आएगी नई आवासीय भूखंड योजना, EWS के लिए भी प्लॉट

Yamuna City Plot Scheme: अप्रैल में आएगी नई आवासीय भूखंड योजना, EWS के लिए भी प्लॉट

नोएडा। यमुना सिटी में आवासीय भूखंड खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) जल्द ही नई प्लॉट स्कीम लॉन्च करने जा रहा है, जो अप्रैल के पहले सप्ताह तक आ सकती है।

प्राधिकरण के सीईओ RK Singh के अनुसार, इस योजना के लिए यूपी रेरा से एनओसी मिल चुकी है और प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस स्कीम के तहत सेक्टर-15C, सेक्टर-18 और सेक्टर-24A में कुल 973 भूखंड प्रस्तावित किए गए हैं।

इनमें सबसे ज्यादा 150 से 200 वर्गमीटर के 965 प्लॉट होंगे। इसके अलावा 200 से 250 वर्गमीटर के 6 भूखंड और 250 से 500 वर्गमीटर के 2 बड़े प्लॉट भी शामिल हैं, जिससे अलग-अलग बजट के खरीदारों को विकल्प मिलेंगे।

खास बात यह है कि प्राधिकरण आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए भी 40 वर्गमीटर के छोटे भूखंडों की योजना लाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, इस श्रेणी में कुल कितने प्लॉट होंगे, यह अभी स्पष्ट नहीं किया गया है।

इस योजना के आने से यमुना सिटी क्षेत्र में आवासीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है और निवेशकों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी घर बनाने का अवसर बढ़ेगा।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img