Noida Murder Case: नोएडा में खौफनाक वारदात, मालिक की हत्या से हड़कंप, आरोपी नौकर गिरफ्तार

Noida Murder Case: नोएडा में खौफनाक वारदात, मालिक की हत्या से हड़कंप, आरोपी नौकर गिरफ्तार

नोएडा। जारचा कोतवाली क्षेत्र के खटाना गांव में एक मुर्गा फार्म हाउस पर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां मामूली डांट से नाराज एक नौकर ने अपने मालिक की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने चाकू से गर्दन पर कई वार किए और फिर लोहे के पाइप से सिर पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, खटाना गांव निवासी पूर्व प्रधान जयवीर सिंह का छोटा बेटा प्रशांत उर्फ चीची (33) गांव के बाहर मुर्गा फार्म हाउस चलाता था। फार्म पर दो नौकर काम करते थे, जिनमें सूखा उर्फ यशपाल और हरदम सिंह शामिल थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मालिक प्रशांत ने काम को लेकर नौकर यशपाल को डांट दिया था, जिससे वह गुस्से में आ गया और उसने हत्या की साजिश रच ली।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी यशपाल ने लगभग एक सप्ताह पहले ही अपने साथी हरदम सिंह के साथ मिलकर हत्या की योजना बना ली थी। गुरुवार रात जब प्रशांत फार्म हाउस में सो रहा था, तभी यशपाल ने उस पर हमला कर दिया। उसने पहले चाकू से गर्दन पर कई वार किए और फिर लोहे के पाइप से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए, जिससे प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया ताकि किसी को शक न हो और वह फरार हो सके। हालांकि दूसरे नौकर ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नौकरों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी सूखा उर्फ यशपाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और लोहे का पाइप भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी।

इस दर्दनाक घटना से ग्रामीण इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस निर्मम हत्या को लेकर सदमे में हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच तेज कर दी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img