Noida Crime: 10 साल से गांजा तस्करी में लिप्त हिस्ट्रीशीटर महिला गिरफ्तार, 1.2 किलो गांजा बरामद

Noida Crime: 10 साल से गांजा तस्करी में लिप्त हिस्ट्रीशीटर महिला गिरफ्तार, 1.2 किलो गांजा बरामद
नोएडा के फेज-1 थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले करीब 10 वर्षों से गांजा तस्करी में लिप्त एक हिस्ट्रीशीटर महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के खिलाफ कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मादक पदार्थों की तस्करी से लेकर हिंसक गतिविधियों तक के गंभीर आरोप शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-8 इलाके में छापेमारी की गई, जहां से आरोपी महिला को अवैध गांजे के साथ पकड़ा गया। उसकी पहचान सेक्टर-9 स्थित जेजे कॉलोनी निवासी नूरी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला लंबे समय से गांजा खरीद-फरोख्त और तस्करी के धंधे में सक्रिय थी। उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वह क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर के रूप में चिन्हित है और उसकी गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही थी।
इसके अलावा आरोपी पर अवैध हथियार रखने, भीड़ इकट्ठा कर हिंसा फैलाने, घर में घुसकर मारपीट करने और लोगों को जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप भी दर्ज हैं। एक मामले में उस पर सरकारी कर्मचारी पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी आरोप है। शांति भंग की आशंका में भी उसके खिलाफ पहले कार्रवाई की जा चुकी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य तस्करों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह किन-किन इलाकों में गांजे की सप्लाई करती थी।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ




