उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मोबाइल लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और तीन चाकू भी बरामद किए हैं, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ जनपद के परतापुर थाना क्षेत्र निवासी आदित्य रविवार रात एक ट्रक में सवार होकर मुरादनगर से बरेली की ओर जा रहा था। मोदीनगर रोड स्थित गोयना गांव के पास वह लघुशंका के लिए ट्रक से नीचे उतरा, तभी स्कूटी और बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और उससे मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हो गई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि आरोपी दस्तोई रोड से सीएमओ ऑफिस की ओर भाग रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी।

पुलिस ने घेराबंदी के दौरान तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान हापुड़ देहात क्षेत्र के असौड़ा महल निवासी चिराग त्यागी उर्फ आयुष, आशुतोष त्यागी और मोसकिन अली के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन और तीन चाकू बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img