Delhi E-Scooter Fire: दिल्ली के शास्त्री पार्क में चलते-चलते ई-स्कूटी में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Delhi E-Scooter Fire: दिल्ली के शास्त्री पार्क में चलते-चलते ई-स्कूटी में लगी आग, बड़ा हादसा टला

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके शास्त्री पार्क में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बैटरी से चलने वाली ई-स्कूटी में अचानक आग लग गई। घटना उस वक्त हुई जब स्कूटी सवार व्यक्ति किसी काम से तड़के घर से निकला था और रास्ते में सफर कर रहा था। बताया जा रहा है कि चलते-चलते अचानक स्कूटी से धुआं निकलने लगा, जिसे देखकर सवार घबरा गया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, कुछ ही पलों में धुआं तेज लपटों में बदल गया और स्कूटी धू-धू कर जलने लगी। हालात को भांपते हुए सवार ने तुरंत स्कूटी छोड़ दी और खुद को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा लिया।

घटना के दौरान पास में खड़ी एक कार भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की और कुछ समय बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर ई-स्कूटी और बैटरी से चलने वाले वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img