उत्तर प्रदेश : हापुड़ में 75 क्षय रोगियों को वितरित की गई पोषण पोटली

Hapur News : हापुड़ में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला प्रशासन के निर्देशन और स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों का सहयोग लगातार मिल रहा है। इसी क्रम में भारत विकास परिषद मुख्य शाखा हापुड़ द्वारा जिला क्षय रोग केंद्र पर 75 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि संस्था भविष्य में भी इस तरह के सहयोगात्मक कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ संस्था के पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार शर्मा, जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी, जिला कॉर्डिनेटर दीपक शर्मा, जिला पीएमडीटी कॉर्डिनेटर मनोज कुमार के अलावा संस्था से वरुण मित्तल, डॉ विक्रांत बंसल और सर्वेश गोयल शामिल रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img