उत्तर प्रदेशराज्य

Noida PNG Connection: एलपीजी किल्लत के बीच घरेलू पीएनजी कनेक्शन लेने वालों की संख्या बढ़ी

Noida PNG Connection: एलपीजी किल्लत के बीच घरेलू पीएनजी कनेक्शन लेने वालों की संख्या बढ़ी

नोएडा जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच अब लोग घरेलू पीएनजी गैस कनेक्शन की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। गैस की कमी को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर रहे हैं। इस बढ़ती मांग को देखते हुए Indraprastha Gas Limited (आईजीएल) ने भी कनेक्शन देने की प्रक्रिया तेज कर दी है और इसके लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की गई है।
अधिकारियों के अनुसार जिले में पहले से करीब साढ़े चार लाख घरेलू पीएनजी उपभोक्ता मौजूद हैं और अब इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एलपीजी की कमी के चलते लोग पीएनजी को अधिक सुविधाजनक विकल्प के रूप में देख रहे हैं।
आईजीएल ने बताया कि उपभोक्ताओं द्वारा ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद तुरंत साइट विजिट कर सत्यापन किया जा रहा है। इसके बाद कनेक्शन की फीस जमा कराकर गैस कनेक्शन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है, ताकि उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द पीएनजी की आपूर्ति मिल सके।
इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं के पीएनजी कनेक्शन किसी कारण से बंद हो गए थे और वे एलपीजी का उपयोग कर रहे थे, उन्हें भी दोबारा पीएनजी कनेक्शन चालू करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे एलपीजी गैस पर बढ़ रहे दबाव को कम करने की कोशिश की जा रही है।
अधिकारियों के मुताबिक जिले में पहले रोजाना करीब 200 से 250 नए पीएनजी कनेक्शन दिए जाते थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर लगभग 300 से 350 प्रतिदिन तक पहुंच गई है। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी पीएनजी कनेक्शन लेने वालों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button