फरीदाबाद के लाल ने बेसबॉल प्रतियोगिता में जमाई धाक, बेहतर प्रदर्शन कर जीता ब्रॉंज; गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत

जितेन्द्र बेनीवाल/ फरीदाबादः 22 से 26 फरवरी तक रॉयल गलोबल यूनिवर्सिटी गुवाहाटी असम में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. जिसमें फरीदाबाद के गांव पन्हेड़ा खुर्द के रहने वाले कुणाल गौड़ ने बेहतरीन प्रदर्शन कर ब्रॉन्ज मेडल जीता है. वहीं कुनाल गौड़ का फरीदाबाद पहुंचने पर लोगों ने ढोल-नगाड़ों की थाप और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया.

इस अवसर पर गांव के लोगों ने कहा कि कुणाल गौड़ ने अपनी प्रतिभा की बदौलत गांव पन्हेड़ा खुर्द के साथ-साथ पृथला क्षेत्र का नाम पूरे देशभर में गौरवान्वित किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर की बेहतर खेल नीति के चलते ही आज हमारे हरियाणा के खिलाड़ी न केवल नेशनल स्तर पर बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं.

ग्रामीणों ने परिजनों को दी बधाई
कुणाल गौड़, उसके परिजनों व कोच को बधाई देते हुए लोगों ने कहा कि सभी की मेहनत की बदौलत आज कुणाल ने यह मुकाम हासिल किया है. भविष्य में भी कुणाल इसी प्रकार अपना व अपने गांव, जिले व प्रदेश का नाम देश व विदेश में रोशन करता रहे. गौरतलब है कि कुणाल गौड़ ने प्रतियोगिता में डीयू टीम की कप्तानी की और सात साल बाद डीयू को ब्रॉन्ज मेडल दिलवाया. इससे पूर्व भी कुणाल दो बार नेशनल लेबल पर खेल चुके हैं.

2 बार नेशनल लेबल पर खेल चुके
कुणाल गौड ब्रॉन्ज मेडल विजेता ने बताया कि रॉयल गलोबल यूनिवर्सिटी गुवाहाटी असम में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल प्रतियोगिता मेंब्रान्ज मैडल जीता. मैं 7 से 8 साल से लगातार बेसबॉल खेल में मेहनत करके यह मुकाम हासिल किया है. इस प्रतियोगिता में डीयू टीम की कप्तानी की और सात साल बाद डीयू को ब्रान्ज मैडल दिलवाया. इससे पूर्व भी दो बार नेशनल लेबल पर खेल चुका हूं. मेरे परिवार और कोच का पूरा सहयोग रहा और मेरा सपना है, कि राष्ट्रीय खेल में अच्छा प्रदर्शन करके अंतरराष्ट्रीय खेलमें सोना जीतकर देश का नाम रोशन करुं.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img