Greater Noida West metro demand: मेट्रो की मांग को लेकर दो चरणों में प्रदर्शन करेंगे निवासी

Greater Noida West metro demand: मेट्रो की मांग को लेकर दो चरणों में प्रदर्शन करेंगे निवासी

नोएडा। Greater Noida West के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मेट्रो कनेक्टिविटी की मांग को लेकर सामाजिक संगठन NEFOWA ने रविवार को बैठक आयोजित की। बैठक में 15 मार्च को प्रस्तावित प्रदर्शन और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में शामिल अधिकांश सदस्यों ने सुझाव दिया कि मार्च माह तक मेट्रो परियोजना को लेकर किसी ठोस प्रगति का इंतजार किया जाए। यदि इस महीने के दौरान परियोजना का शिलान्यास या स्पष्ट समय-सारिणी घोषित नहीं होती है, तो संगठन 5 अप्रैल को नोएडा में एक अनोखा और प्रतीकात्मक प्रदर्शन करेगा।

नेफोवा के अध्यक्ष Abhishek Kumar ने बताया कि इस प्रदर्शन के तहत ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर आने वाली प्रस्तावित मेट्रो लाइन के Noida Sector 52 के अंतिम पिलर पर रस्सी बांधकर उसे खींचने का प्रतीकात्मक प्रयास किया जाएगा। इसका उद्देश्य मेट्रो परियोजना को जल्द शुरू कराने की मांग को मजबूत तरीके से उठाना है।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शन का दूसरा चरण 19 अप्रैल को Jantar Mantar में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के रूप में आयोजित किया जाएगा। यहां निवासी केंद्र सरकार के सामने मेट्रो कनेक्टिविटी की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाएंगे।

बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने इन प्रस्तावों पर सहमति जताई और मेट्रो परियोजना को जल्द शुरू कराने के लिए एकजुट होकर आंदोलन चलाने का निर्णय लिया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img