Noida Crime: एटीएम कार्ड बदलकर 50 लोगों से ठगी, फेस-2 पुलिस ने आरोपी दबोचा

Noida Crime: एटीएम कार्ड बदलकर 50 लोगों से ठगी, फेस-2 पुलिस ने आरोपी दबोचा

नोएडा। थाना फेस-2 क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर बड़े पैमाने पर ठगी करने वाले एक आरोपी को Noida Police ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अलग-अलग बैंकों के 12 एटीएम कार्ड, एक चाकू और एक वैगनार कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी अब तक 50 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमीरुद्दीन पुत्र इमामुद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर एटीएम बूथ के बाहर खड़ा रहता था और पैसे निकालने आए लोगों को मदद का झांसा देता था। आरोपी एटीएम मशीन खराब होने की बात कहकर या सहायता के नाम पर लोगों का पिन कोड देख लेता था और चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल देता था। इसके बाद दूसरे एटीएम से रकम निकाल ली जाती थी, जबकि पीड़ित को नकली कार्ड थमा दिया जाता था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी और उसके साथी ऐसे एटीएम बूथ की पहले रेकी करते थे, जहां सुरक्षा गार्ड मौजूद न हो और जो इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित हों। खासतौर पर वे उन जगहों को निशाना बनाते थे, जहां मजदूर और कर्मचारी वेतन निकालने आते हैं।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं, जिनके आधार पर अन्य पीड़ितों की पहचान की जा रही है। मामले में उसके फरार साथियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

फेस-2 थाना पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि एटीएम बूथ में किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें और अपना पिन कोड किसी को न बताएं। संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img